Breaking News

बैतूल में 17 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या: इलाज के दौरान तोड़ा दम, मौत से पहले बताए आरोपी के नाम

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बदमाशों ने 17 साल के एक नाबालिग युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक विवेक ने घटना के बाद बताया था कि उसको आठ से दस युवकों ने जबरन उठाकर अपने साथ ले गए थे और पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ जमकर मारपीट की गई।

घटना बैतूल के चुन्नीढाना इलाके की बताई जा रही है। इलाज के दौरान विवेक ने आरोपी का नाम अन्नू ठाकुर बताया था। कुछ देर बाद विवेक की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जो कुछ देर में किया जाएगा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Check Also

Jabalpur Cruise Incident: बरगी क्रूज हादसे पर हाई कोर्ट सख्त, कहा- जनता जांच में सहयोग करे, हादसे की फोटो-वीडियो आयोग को दें

Jabalpur Cruise Incident: जबलपुर बरगी डैम में 30 अप्रैल को हुए दर्दनाक क्रूज हादसे की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *