रविवि का एडमिशन पोर्टल बिना सूचना बंद, छात्र हो रहे परेशान

रायपुर. पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने सम्बद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए ओपन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल अचानक बंद कर दिया है. इससे छात्र परेशान हो रहे हैं और उनके अभिभावक चिंतित हो गए हैं. वहीं कॉलेज भी परेशान हो रहे हैं. यह स्थिति तब है जबकि उच्च शिक्षा विभाग ने एकेडमिक कैलेण्डर जारी कर दिया है जिसके अनुसार 16 जून से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होनी है. पोर्टल बंद होने का फायदा निजी विश्वविद्यालयों को मिल रहा है. बड़ी संख्या में स्टूडेंट निजी विश्वविद्यालयों के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं. प्राइवेट कॉलेज प्रिंसिपल एसोसिएशन जल्द रविवि प्रबंधन से मिलेगा और पोर्टल ओपन करने की मांग रखेगा.

इस संबंध में जानकारी के अनुसार पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने 23 मई को अधिसूचना जारी की गई थी कि रविवि के सम्बद्ध शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल 24 मई से ओपन की जा रही है. पोर्टल ओपन भी की गई थी लेकिन पिछले दिनों से अचानक पोर्टल बंद कर दी गई है.

शिक्षाविदों का कहना है कि पोर्टल बंद करना रविवि प्रबंधन की निजी विश्वविद्यालय को फायदा पहुंचाने की कवायद तो नहीं है. वहीं, कॉलेजों में प्रवेश के लिए पोर्टल बंद करने वाले रविवि प्रबंधन ने अपने अध्ययनशाला में प्रवेश परीक्षा के लिए अप्रैल माह से ही पोर्टल ओपन कर दिया था. इस पर जानकारों का कहना है कि विश्वविद्यालय अध्ययनशालाओं की ज्यादातर सीटें खाली रह जाती है. ऐसे में रविवि प्रबंधन पहले अध्ययनशाला की सीटें फुल करने की मंशा तो नहीं पाल रहा है.

रिजल्ट जारी होने पर लगा ब्रेक !
रायपुर. सप्ताहभर से पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं के रिजल्ट जारी होने पर ब्रेक लग गया है. अंतिम रिजल्ट जो कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड है, बीए सेकंड ईयर वार्षिक परीक्षा का 28 मई को जारी हुआ था. उसके बाद रिजल्ट मुख्य परीक्षाओं के रिजल्ट जारी नहीं हो रही है. 29 मई को एक रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड हुआ है जो कि 26 मई को जारी हुआ था. हालांकि, कुछ पुनर्मूल्यांकन -पुनर्गणना के रिजल्ट जारी होने बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि छात्र हित को छोड़कर प्रबंधन का फोकस निर्माण कार्यों पर है. अधिकारी निर्माण कार्यों और खरीदी की जानकारी लेने में व्यस्त हैं.

Check Also

CG Ration Card New Rules: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, अब 40 सवालों के जवाब और पूरे परिवार की फोटो जरूरी

Chhattisgarh Ration Card New Rules: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *