एक झटके में 2 जिंदगी खत्मः पेट्रोल पंप मैनेजर और एक कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों मे मिली लाश, जांच में जुटी खाकी

फिरोजाबाद. थाना नारखी क्षेत्र अंतर्गत नगला सोंठ स्थित असन चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर उस समय हड़कंप मच गया, जब पंप पर कार्यरत मैनेजर और एक कर्मचारी बंद कमरे में मृत अवस्था में मिले. सूचना मिलने पर थाना नारखी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों कर्मचारियों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि दोनों कर्मचारियों की मौत कमरे में रखे जनरेटर से निकल रहे धुएं के कारण दम घुटने से हुई प्रतीत हो रही है. हालांकि, मृत्यु के सही समय और वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है. मृतकों की पहचान मोहित पुत्र राजेंद्र सिंह और सागर पुत्र चंदेल सिंह निवासी ग्राम रूपपुर, थाना वैदपुर, जनपद इटावा के रूप में हुई है.

मामले को गंभीरता से लेते हुए पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के माध्यम से पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है. साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Check Also

OnePlus का 8000mAh बैटरी वाला 5G फोन सस्ता, ₹24,999 में 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती

नई दिल्ली। अमेजन पर इन दिनों OnePlus के दमदार बैटरी वाले 5G स्मार्टफोन पर शानदार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *