Breaking News

बेड के नीचे छिपा था मौत का तहखाना, मेरठ में हथियारों की गुप्त फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऐसे खुली पोल

मेरठ। जिले में लोहियानगर पुलिस और स्वाट टीम ने तहखाना में चल रही गुप्त फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि शहर के एक मकान में अवैध असलहा फैक्ट्री चल रही है। सूचना पुख्ता लगी, तो पुलिस ने बिना समय गंवाए उस घर पर छापा मार दिया। शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिखा। कमरे, दीवारें, सामान—सब कुछ एक आम घर जैसा। लेकिन तभी पुलिस की नजर एक कमरे पर पड़ी, जहां रखा था एक साधारण सा डबल बेड… पर कुछ अलग था।

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़
पुलिस ने जब बेड को हटाकर जांच की, तो नीचे का नजारा देख सबके होश उड़ गए। बेड के अंदर से एक गुप्त रास्ता बना हुआ था—सीधे नीचे तहखाने की ओर जाता हुआ। जैसे ही पुलिस उस रास्ते से नीचे उतरी, सामने था हथियारों का जखीरा। चारों तरफ पड़े थे पिस्टल, कट्टे, अधबने हथियार और उन्हें बनाने के औजार। यह कोई छोटा-मोटा काम नहीं था, बल्कि पूरी तरह से संगठित अवैध असलहा फैक्ट्री थी।

10 आरोपी अभी भी फरार
मौके से पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि 10 आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। बरामद हथियारों की संख्या और क्वालिटी देखकर साफ है कि यह नेटवर्क काफी बड़ा हो सकता है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक पिस्टल तैयार करने के बाद आरोपी उसे 35000 रुपए से लेकर 65000 तक में बेच देते थे।

Check Also

Ghaziabad Dog In Lift Row: कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने पर बवाल, दो महिलाओं में जमकर मारपीट; बाल खींचे, थप्पड़ और डंडे से हमला, VIDEO वायरल

गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र स्थित विंडसर पैराडाइज सोसाइटी में पालतू कुत्ते को लिफ्ट में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *