Breaking News

‘अमित शाह इस्तीफा दें’, राहुल गांधी का अभिजीत दीपके ने किया समर्थन, बोले- छात्रों पर बल प्रयोग…

Demand Amit Shah Resignation: दिल्ली के जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पुलिस ने लाठीचार्ज और पेलेट गन का इस्तेमाल किया था. जिसके बाद अब यह मामला संसद तक पहुंच गया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा है. राहुल गांधी के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा कि अमित शाह को निश्चित रूप से इस्तीफा दे देना चाहिए.

क्या बोले अभिजीत दीपके?
अभिजीत दीपके ने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि 20 जुलाई को ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग का आदेश केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिया होगा. दीपके ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है. इस दौरान उन्होंने न्यायपालिका समेत कई संस्थानों पर भी सवाल उठाए.

चंदा को लेकर क्या बोले अभिजीत?
बता दें, अभिजीत दीपके ने यह बयान महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में अपने घर लौटने के बाद दिया. राहुल गांधी ने हाल ही में लोकसभा में अमित शाह का इस्तीफा मांगा था. अभिजीत दीपके ने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा, ‘अमित शाह को निश्चित रूप से इस्तीफा देना चाहिए.’ इस दौरान जब मीडिया ने उनसे सवाल किया चर्चा है कॉकरोच पार्टी को बाहर से चंदा मिल रहा है. इस पर उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी को बाहर से चंदा मिल रहा है या आंदोलन को बाहर से चलाया जा रहा है. अगर ऐसा है तो यह अमित शाह जैसे व्यक्ति की विफलता को दर्शाता है.

लोकतंत्र बचाने के लिए एकजुट होना होगाः अभिजीत
अभिजीत ने कहा कि 20 जुलाई को छात्रों के ऊपर बल प्रयोग का आदेश अमित शाह ने ही जारी किया होगा, किसी और ने नहीं. इस दौरान उन्होंने अपील की लोकतंत्र को बचाने के लिए देश की जनता को एकजुट होना होगा. बता दें, कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया था. जिसमें देशभर के छात्र और युवा शामिल हुए. इस दौरान सुसाइड करने वाले छात्रों के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा देने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी.

Check Also

West Bengal Bypoll: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद BJP का बड़ा दांव, मां हसीरानी रथ को नंदीग्राम से टिकट

west bengal bypoll: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर होने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *