नजर हटी दुर्घटना घटी : डबल डेकर बस पलटी, 2 यात्रियों की मौत, 50 से अधिक घायल

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

दो यात्रियों की तड़प-तड़पकर मौत
यह पूरा मामला जिले के सैफई थाना क्षेत्र का है। जहां, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर कुछ कर पाता कि उससे पहले ही गाड़ी पलट गई और दो यात्रियों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। जबकि 50 से अधिक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से यह घटना हुई।

बस में करीब 80 यात्री कर रहे थे सवारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। यूपीडा और पुलिस प्रशासन एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सैफ़ई पीजीआई पहुंचाया गया। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि बस में करीब 80 यात्री सवारी कर रहे थे। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय शाहिदा खान, 55 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है।

Check Also

मेट्रो स्टेशनों के पास गंदगी और अतिक्रमण पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, संबंधित एजेंसियों को हटाने के दिए आदेश

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने राजधानी में मेट्रो स्टेशनों (Metro Station) के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *