Breaking News

दर्दनाक मौत : आगरा में कंटेनर ने दो ऑटो को रौंदा, 5 की मौत, दो की हालत गंभीर

आगरा. थाना खंदौली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया. शनिवार को यहां तेज रफ्तार कंटेनर ने दो ऑटो को रौंद दिया. हादसे में पांच लोगों के मौत की खबर है. राहगीरों ने इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया. वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक को लोगों ने दबोच लिया और उसके साथ मारपीट की गई.

जानकारी के मुताबिक दोनों ऑटो एक ही दिशा में जा रहे थे. तभी पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने दोनों ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. दोनों के परखच्चे उड़ गए हैं. वहीं मौके पर चीख-पुकार मच गई.

ये हादसा नगला चंदन-जलेसर रोड पर हुआ है. बताया जा रहा है इस भीषण हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं 5 लोगों की मौत की सूचना है. हालांकि इसकी पुष्टि अब तक नहीं की गई है. फिलहाल मौके पर पुलिस तैनात है और मामले की जांच की जा रही है.

Check Also

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर भड़की भाकपा-माले, सुगौली में निकला प्रतिरोध मार्च; चुनाव आयोग के खिलाफ किया प्रदर्शन

मोतिहारी। सुगौली में भाकपा-माले (CPI-ML) कार्यकर्ताओं ने देशव्यापी विरोध सप्ताह के तहत एक उग्र प्रतिरोध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *