Breaking News

हनुमान मंदिर में तोड़फोड़: मूर्ति खंडित करने का प्रयास, विरोध करने पर पुजारी को पीटा, आरोपी गिरफ्तार

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के शाहगंज स्थित एक हनुमान मंदिर में देर रात एक शराबी युवक ने तोड़फोड़ की। जब पुजारी ने उसे रोकने का प्रयास किया तो शराबी ने उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद पुजारी ने शोर मचाया और आस-पास मौजूद लोग मंदिरो की ओर दौड़े। जिन्हें देख आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुजारी पर किया हमला
दौरेठा नंबर-1 निवासी पुजारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि मोहल्ले में 30 साल पुराना मंदिर है। बगीची भी बनी हुई है। रात में वे मंदिर परिसर में सो रहे थे। रात करीब 11:30 बजे एक युवक मंदिर के अंदर आ गया। इसके बाद तोड़फोड़ करने लगा। आवाज सुनकर वह कमरे से बाहर आए। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की। मगर उसने धक्का देकर गिरा दिया।

छानबीन में जुटी पुलिस
पुजारी ने बताया कि युवक ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। पुलिस ने रवि का शान्ति भंग में चालान कर दिया है। सुबह मंदिर में तोड़फोड़ देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने इसका जमकर विरोध किया। एसीपी लोहामंडी ने बताया कि मंदिर के पास रहने वाले रवि नाम के युवक को पकड़ा है। उसके खिलाफ पुजारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।

Check Also

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर भड़की भाकपा-माले, सुगौली में निकला प्रतिरोध मार्च; चुनाव आयोग के खिलाफ किया प्रदर्शन

मोतिहारी। सुगौली में भाकपा-माले (CPI-ML) कार्यकर्ताओं ने देशव्यापी विरोध सप्ताह के तहत एक उग्र प्रतिरोध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *