Breaking News

यूपी मंत्री के बयान से सियासी बवाल, सलमान पर टिप्पणी के बाद शाहरुख पर लगाया देशद्रोह का आरोप

उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पहले उन्होंने अभिनेता सलमान खान को देशद्रोही बताया था, लेकिन विवाद बढ़ने पर वीडियो जारी कर सफाई दी और कहा कि गलती से सलमान खान का नाम लिया गया था, उनका इशारा अभिनेता शाहरुख खान की ओर था।

मंत्री रघुराज सिंह ने अपने बयान में कहा कि सलमान खान एक अच्छे अभिनेता हैं और उनका बयान शाहरुख खान के संदर्भ में था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी पाकिस्तान से जुड़ी कोई समस्या आती है, तो शाहरुख खान मदद करते हैं और इस पर सवाल भी उठाए। साथ ही उन्होंने मॉब लिंचिंग जैसे मुद्दों पर शाहरुख खान के बयानों का जिक्र किया।

मंत्री ने आगे कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर शाहरुख खान की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। उन्होंने दोहराया कि उनका मानना है कि शाहरुख खान देशद्रोही हैं और इस बात में उन्हें कोई संदेह नहीं है।

इस बयान पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मंत्री शायद यह भूल गए कि उनके शीर्ष नेता कुछ साल पहले इसी अभिनेता के साथ सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए थे। अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि हो सकता है यह बयान जानबूझकर दिया गया हो या फिर मंत्री को अपनी पद से संभावित छंटनी का आभास हो गया हो।

मंत्री के बयान और उस पर आई राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के बाद यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है और सियासी हलकों में तीखी बहस का विषय बन गया है।

Check Also

Meerut Bribery Case: PM आवास की रजिस्ट्री के नाम पर मांगी ₹6 हजार रिश्वत, पैसे लेते ही पहुंची Anti-Corruption टीम; कर्मचारी गिरफ्तार

मेरठ. शास्त्री नगर स्थित आवास एवं विकास परिषद कार्यालय में एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *