राम मंदिर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, सुब्रत पाठक ने किया पलटवार, कहा- उनकी आस्था राम मंदिर में है या बाबरी मस्जिद में

लखनऊ। पूर्व भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने राम मंदिर को लेकर उठाए गए सवालों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी आस्था राम मंदिर में है या बाबरी मस्जिद में।

राम मंदिर निर्माण का विरोध किया था
सुब्रत पाठक ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने अयोध्या आंदोलन और राम मंदिर निर्माण का विरोध किया था तथा चुनावों के दौरान इस मुद्दे पर भ्रम फैलाया। पूर्व सांसद ने सवाल उठाया कि क्या अखिलेश यादव या उनके परिवार ने राम मंदिर निर्माण के लिए कोई आर्थिक योगदान दिया था, और यदि दिया है तो उसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए।

राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक
सुब्रत पाठक ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है और इस पर राजनीति करने के बजाय सभी दलों को अपना स्पष्ट रुख जनता के सामने रखना चाहिए।

Check Also

VIP पास पर रोक, गणनास्थल की निगरानी… राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद कई बड़े बदलाव

Ram Mandir: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बाद कई बड़े बदलाव किए गए हैं. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *