Amrit Bharat Express: भोपाल से पटना के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, जानिए कितना होगा किराया

Amrit Bharat Express: रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. रेलवे विभाग ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बिहार की राजधानी पटना तक अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है. भोपाल से पटना के बीच की दूरी करीब 1 हजार किमी है. अब इस हाई स्पीड ट्रेन चलाए जाने के बाद यात्रियों के लिए सफर आसान होने वाला है. वहीं यात्री कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा दूरी की यात्रा कर सकेंगे.

जानिए कितना होगा किराया
जानकारी के अनुसार भोपाल से पटना स्टेशन के बीच पहले वंदे भारत ट्रेन चलाए जाने की योजना थी, लेकिन अब भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया का कहना है कि अक्टूबर के बीच या अंत तक अमृत भारत ट्रेन का रैक भोपाल को मिलने की संभावना है. ऐसे में जल्द ही इसका संचालन शुरू किया जा सकेगा. आगे उन्होंने बताया कि नॉन एसी स्लीपर श्रेणी की यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगी और इसका किराया मात्र 450 रुपए हो सकता है. साथ ही ट्रेन में 18 से 20 कोच रहेंगे.

जल्द चलाई जाएगी ट्रेन
वहीं रेलवे विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रैक उपलब्ध होते ही ट्रायल और शेड्यूल तय कर ट्रेन को शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा. पुश-पुल तकनीक से चलने वाली यह ट्रेन 130 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. देशभर में वर्तमान में 11 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें विभिन्न मार्गों पर चल रही हैं.

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन क्यों है खास
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की आधुनिक विशेषताएं बाकी ट्रेनों से इसे अलग बनाती है. इस ट्रेन का आधुनिक ट्रेन सेट बेंगलुरु की इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री में बना है. इसमें फोल्डेबल स्नैक्स टेबल, मोबाइल-होल्डर, बॉटल-होल्डर की ब्रेक सुविधा भी रहेगी. साथ ही रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स और एयर स्प्रिंग बॉडी से सफर भी आरामदायक रहेगा. वहीं सेमी-ऑटोमैटिक कपलर, क्रैश ट्यूब और ईपी-असिस्टेड सिस्टम जैसी सुबिधाएं मौजूद है.

पहली बार लगाया गया फायर डिटेक्शन सिस्टम
इसके अलावा इस ट्रेन में सील गैंगवे और वैक्यूम एवैक्यूएशन सिस्टम के साथ ही यात्री और ट्रेन गार्ड के बीच संवाद के लिए इमरजेंसी टॉकबैंक यूनिट भी है. वहीं पहली बार फायर डिटेक्शन सिस्टम भी लगाया गया है. रियल टाइम व्हील और बियरिंग मॉनिटरिंग के अलावा आधुनिक टॉयलेट, ऑटोमैटिक सोप डिस्पेंसर और फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी रहेगा. दिव्यांगजनों के लिए विशेष टॉयलेट भी है.

Check Also

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले; पन्ना-बैतूल समेत कई जिलों में नए SP

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में बुधवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *