भोपाल-इंदौर Metro में अब प्री वेडिंग शूट और बर्थ-डे का जश्न, ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ की शुरुआत; हर घंटे के हिसाब से देना होगा चार्ज

MP News: मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब आप सफर ही नहीं बल्कि प्री वेडिंग शूट और बर्थ-डे का जश्न भी मना पाएंगे. इसके लिए मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ की शुरुआत की है. इसके लिए आपको हर घंटे के हिसाब से चार्ज देना होगा. खड़ी मेट्रो और चलती हुई मेट्रो दोनों में सेलिब्रेशन के चार्जेस अलग-अलग होंगे. हालांकि जश्न मनाने के लिए कुछ प्रोटोकॉल निर्धारित किए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा.

5 से 7 हजार रुपये देने होंगे चार्जेस
भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री वेडिंग और फिल्म शूटिंग के अलावा बर्थडे सेलिब्रेशन भी किया जा सकेगा. इसके लिए हर घंटे के हिसाब से 5 से 7 हजार रुपये का शुल्क लिया जाएगा. खड़ी मेट्रो और चलती हुई मेट्रो के लिए अलग-अलग चार्ज है. अगर आप खड़ी मेट्रो में इवेंट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 5 हजार रुपये प्रति घंटे के हिसाब से देने होंगे, वहीं चलती मेट्रो के लिए आपसे 7 हजार रुपये प्रति घंटे का हिसाब से शुल्क लिया जाएगा. हालांकि इवेंट की बुकिंग के लिए आपको 15 दिन पहले ही अप्लाई करना होगा.

जश्न मनाने के साथ इन प्रोटोकॉल का करना होगा पालन
अगर आप भी मेट्रो में प्री वेडिंग शूट या फिर बर्थ डे सेलिब्रेशन करना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ प्रोटोकॉल को भी ध्यान में रखना होगा.

  • शराब, तंबाकू, बीड़ी सिगरेट पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.
  • मेट्रो स्टेशन परिसर में पटाखा ले जाने की इजाजत नहीं होगी.
  • इवेंट में शामिल होने वाले सी लोगों की स्टेशन पर जांच की जाएगी.
  • घाटे कम करने और राजस्व बढ़ाने के लिए लिया फैसला

मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के इस फैसले से जहां मेट्रो आधुनिक सेलिब्रेशन के तौर पर विकसित होगा. वहीं दूसरी ओर मेट्रो से सरकार को रहे घाटे को कम करने में भी मदद मिलेगी. बताया जा रहा है कि इसके जरिए अतिरिक्त राजस्व भी बढ़ेंगा.

Check Also

Mayawati Action: आकाश आनंद को BSP से बाहर का रास्ता, ससुर अशोक सिद्धार्थ ने भी राजनीति छोड़ी; UP चुनाव से पहले बड़ा सियासी भूचाल

Ashok Siddharth quits Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *