Breaking News

इंदौर कपल केस में बड़ा खुलासा: सोनम ने ही कराई थी पति राजा की हत्या, पुलिस ने UP के गाजीपुर से किया गिरफ्तार, 3 हमलावरों को भी पकड़ा

इंदौर। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी ने ही कराई थी। ये खुलासा मेघालय के DGP ने किया है। इस बात की पुष्टि मेघालय के CM कोनराड सांगमा ने भी कर दी है। पुलिस ने यूपी के गाजीपुर से सोनम को एक ढाबे से 17 दिन बाद पकड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, उसने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। उसके अलावा तीन हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले का एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

इस केस के बारे में मेघालय मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि इंदौर के राजा हत्याकांड में मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है।

Check Also

Womens Asia Cup 2026: चैंपियन बनकर भी मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने नहीं पहुंची Team India, BCCI ने बताई पूरी वजह

Womens Asia Cup 2026 Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए एशिया कप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *