Bihar News: कोसी नदी के कटाव से बेघर हुए लोग, पलायन करने को मजबूर

सहरसा: खबर सहरसा से है, जहां मानसून के आते ही कोसी नदी अपने उग्र रूप में है. कोसी नदी का कहर इस कदर है की सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के घोघसम गांव को अपने आगोश में लेने के लिए आतुर है.

कोसी नदी में समा जाएंगे कई घर
दरअसल, लगभग 3 दर्जन से ज्यादा घरों को अब तक अपने आगोश में ले चुका है. समय रहते जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग के द्वारा बचाव कार्य नहीं किया गया, तो 4 से 5 दर्जन घर कभी भी कोसी नदी में समा जाएंगे.

अपना आशियाना उजाड़ने को मजबूर
घोंघसम गांव का आलम ये है की जिस आशियाना को बनाने के लिए लोगों को काफी जद्दोजहद करना पड़ता है. आज उसी आशियाना को अपने हाथों से उजाड़ने को मजबूर है, लेकिन अब तक जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग सुधि तक लेना मुनासिब नहीं समझ रहे है.

Check Also

Delhi News: कांग्रेस की महारैली पर व्यापारियों की आपत्ति, सोनिया गांधी से तारीख बदलने की मांग; 10 हजार करोड़ के नुकसान का दावा

Traders Appeal Sonia Gandhi: कांग्रेस ने दिल्ली में 1 नवंबर को महारैली का आयोजन किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *