Breaking News

पुणे में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 16, कई लोगों की हालत गंभीर

16 Dead After Drinking Alcohol: महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई है. मौत का आंकड़ा बढ़कर अब 16 हो गया है. जबकि कई लोगों की हालत गंभीर है. यह मामला पुणे का है. हालांकि, पुलिस ने शुरुआती जांच के दौरान सभी मौतों के अलग-अलग कारण बताए हैं. फिलहाल, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने अपनी जांच तेज कर दी है.

जानकारी के अनुसार, पिंपरी-चिंचवाड़ के दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में शराब पीने से आठ लोगों की मौत हुई, जबकि पुणे के काले पड़ल इलाके में तीन और हडपसर इलाके में दो लोगों ने दम तोड़ दिया. फिलहाल, पुलिस ने कथित तौर पर अवैध शराब बेचने वाले मुख्य आरोपी योगेश वानखेड़े को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की जांच की जा रही है.

पुलिस ने शराब पीने से मौत की वजह से किया इनकार
फिलहाल, पुलिस ने जहरीली शराब की वजह से मौत के दावों को नकार दिया है. पुलिस का कहना है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में आधिकारिक तौर पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, यह जहरीली और स्पिरिट युक्त शराब योगेश वानखेडे नाम के एक व्यक्ति ने तैयार की थी. इसके बाद पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के अलग-अलग इलाकों में बेची. जब लोगों ने यह शराब पी, तो कुछ ही समय बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और मुंह से झाग निकलने लगा और मौत हो गई. योगेश वानखेड़े अवैध शराब का कारोबार करता है, जिसके ऊपर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं. फिलहाल, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जांच तेज कर दी है.

Check Also

CJP Protests Funding: सीजेपी प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में कल होगी सुनवाई

CJP Protests Funding: दिल्ली में 20 जुलाई सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आह्वान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *