Breaking News

14 साल बाद सेलिना जेटली का टूटेगा रिश्ता!, पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप, मांगे 50 करोड़ रुपए

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली एक बार फिर सुर्खियों पर हैं लेकिन इस बार वह अपने काम को लेकर नहीं बल्कि पति से 50 करोड़ रुपए मुआवजा और 10 लाख रुपए महीने की मांग के लिए. जेटली ने मुंबई कोर्ट में अपने पति,ऑस्ट्रियन एंटरप्रेन्योर और होटल मालिक पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस फाइल किया है. कोर्ट ने शिकायत के आधार पर पति हाग को नोटिस जारी करते हुए 12 दिसंबर सुनवाई की डेट तय की है.

एक्ट्रेस सेलिना जेटली (47) ने पति पीटर हाग पर घरेलू हिंसा, क्रूरता और हेरफेर का आरोप लगाया है. आरोप की शिकायत को वेरिफिकेशन के लिए अंधेरी में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (JMFC) एससी ताड्ये की कोर्ट में पेश किया गया है. सेलिना ने दावा किया पति ने ऑस्ट्रिया में अपना घर छोड़कर भारत लौटने के लिए मजबूर किया.

पति पर लगाए गंभीर आरोप
एक्ट्रेस ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. दावा किया कि उन्होंने इमोशनल, फिजिकल, सेक्शुअल और वर्बल अब्यूज सहा है. कोर्ट में दायर याचिका में कहा कि रेस्पोंडेंट (हाग) एक नार्सिसिस्टिक, सेल्फ-एब्जॉर्ब्ड इंसान है, जो हमेशा शराब पीता है और काफी गुस्सैल स्वभाव का आदमी है. जिसकी वजह से हमेशा स्ट्रेस बना रहता है.

14 साल पहले हुई थी शादी
बता दें, एक्ट्रेस सेलिना और पीटर हाग की शादी 14 साल पहले ऑस्ट्रिया में हुई थी. दोनों के 2012 और 2017 में जुड़वा बच्चे हुए, जिसमें से एक बच्चे की हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन के कारण मौत हो गई थी. सेलिना के पति हाग ने भी ऑस्ट्रिया की एक कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई थी, जिसमें अभी सुनवाई होना बाकी है.

50 करोड़ मुआवजा और 10 लाख महीना
एक्ट्रेस जेटली ने जो अर्जी लगाई है उसमें मांग की है कि पति हाग को 50 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर और 10 लाख रुपये हर महीने मेंटेनेंस के तौर पर देने का निर्देश दिया जाए. हालांकि अभी सिर्फ याचिका दायर की गई है. मामले में सुनवाई होना बाकी है. जेटली नो एंट्री, अपना सपना मनी मनी, मनी है तो हनी है, गोलमाल रिटर्न्स और थैंक यू जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

Check Also

JSSC CGL Scam: पेपर छापने वाले समीर ने पहले ही रट लिए थे सवाल-जवाब! दिल्ली-रांची फ्लाइट से कोचिंग सेंटर और करोड़ों के नेटवर्क तक पहुंची CID

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा-2023 में कथित पेपर लीक और फर्जीवाड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *