भिलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर भिलाई के सेक्टर-6 स्थित गुरुद्वारा श्री सिंगसभा में आयोजित प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने सिख समाज के लोगों को प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और श्रद्धाभाव से लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी शामिल हुए।
गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की खुशहाली की कामना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा श्री सिंगसभा में मत्था टेका। उन्होंने पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाकर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धाभाव से लंगर में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रसाद ग्रहण किया।
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की दी शुभकामनाएं
प्रकाश पर्व समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गुरु नानक देव जी की जयंती मनाने के लिए यहां एकत्रित होना सभी के लिए सौभाग्य का विषय है। इस पावन अवसर पर पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने सिख समाज के संतजनों, समाज के सभी बंधुओं, माताओं-बहनों और युवा साथियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सिख समाज का आशीर्वाद और मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहे।
समारोह में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु रहे मौजूद
प्रकाश पर्व समारोह में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक रिकेश सेन, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, प्रेम प्रकाश पांडेय, संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सिख समाज के संतजन, पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter