Breaking News

CG Accident News: तेज रफ्तार का कहर, दर्दनाक हादसे में देवर-भाभी समेत 3 की मौत, दो गंभीर घायल

सरगुजा। CG Accident News: तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चठिरमा के पास बनारस रोड पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के ग्राम कसकेला निवासी करन यादव (20 वर्ष) अपनी भाभी रिया यादव (21 वर्ष) को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर जा रहे थे। चठिरमा पुलिया के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही स्कूटी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि करन और रिया की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में स्कूटी सवार युवक देव मंडल, निवासी समलपुर (ओडिशा) की भी मौत हो गई है। वहीं इस दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

Check Also

imd-heavy-rainfall-forecast-in-bihar-bengal-odisha-telangana-andhra-pradesh-due-to-cyclonic-storm-red-alert-for-tamilnadu-kerala

बिहार-बंगाल से लेकर 12 राज्यों तक दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश का रेड अलर्ट

नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान की वजह से देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *