BREAKING: 1 जुलाई से यूपी के स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी होगी जरूरी, छात्र-शिक्षकों की लगेगी बायोमेट्रिक उपस्थिति

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने बड़ा फैसला लिया है. अब 1 जुलाई 2025 से राज्य के सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू होगी. बोर्ड की ओर से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी विद्यालयों में आनलाइन हाजिरी की व्यवस्था अनिवार्य कर दी गई है. इसमें न केवल छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज की जाएगी, बल्कि शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भी उपस्थिति को डिजिटल माध्यम से नियमित रूप से दर्ज किया जाएगा. यह व्यवस्था राज्य भर के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में समान रूप से लागू की जाएगी.

बता दें कि अब तक उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया स्कूलों पर निर्भर थी, जिससे कई छात्रों के केवल कागजी तौर पर नामांकन होने और वास्तविक रूप से स्कूल न आने की शिकायतें मिलती थीं. इस नई डिजिटल प्रणाली के माध्यम से छात्रों की हर रोज उपस्थिति का रिकॉर्ड तुरंत तैयार होगा.

ऐसे छात्रों की पहचान करना आसान होगा जो केवल नामांकन के लिए पंजीकृत हैं लेकिन नियमित कक्षाओं में भाग नहीं ले रहे हैं. इससे विद्यालय प्रबंधन को उनके सुधार हेतु कदम उठाने में मदद मिलेगी.

Check Also

MP DA Hike: दिवाली से पहले मोहन यादव सरकार दे सकती है 12 लाख कर्मचारियों को तोहफा, 5% DA बढ़ने की चर्चा

Salary Hike Before Diwali: दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी खुशखबरी मिलने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *