CG News: 250 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

धमतरी। धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोरगांव के ग्रामीणों ने गांव की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की करीब ढाई सौ एकड़ जमीन पर पिछले लगभग दस वर्षों से बाहरी लोगों द्वारा लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है। इससे चरागाह समेत अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के लिए ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नाराज ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की शासकीय भूमि पर धीरे-धीरे कब्जा बढ़ता जा रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि चरागाह भूमि पर कब्जे के कारण पशुपालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो गांव में विवाद की स्थिति बन सकती है और वे चक्का जाम जैसे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब ग्रामीणों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।

मामले में कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा कि मामले की सूचना तहसीलदार को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि गांव के जो बाउंटेज होते हैं, उसे हम सिक्योर करेंगे।

Check Also

बिलाईगढ़ के पूर्व CMO पर FIR: महिला सफाई कर्मियों से ‘डबल मीनिंग’ बातें और अकेले मिलने का दबाव बनाने का आरोप

सारंगढ़. नगर पंचायत बिलाईगढ़ के तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत देवांगन के खिलाफ महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *