Breaking News

Coal Levy Case: देवेंद्र यादव को EOW/ACB का नोटिस, 5 अक्टूबर को विशेष कोर्ट में होना होगा पेश

रायपुर। राज्य के चर्चित कोल घोटाला प्रकरण में ईओडब्लू एसीबी 5 अक्टूबर को अंतिम चालान पेश करने की तैयारी में जुटी हुई है। जांच एजेंसी द्वारा अंतिम चालान पेश किए जाने के समय भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट में उपस्थित रहने नोटिस जारी किए जाने की बात सामने आई है। जांच एजेंसी ने 30 सितंबर 2026 को नोटिस जारी किया है।

जारी नोटिस मे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7. 7ए और 12 का उल्लेख है। साथ ही आईपीसी की धारा 420, 120-बी, 384, 467, 468 और 471 के तहत दर्ज मामले का उल्लेख किया गया है। अपराध क्रमांक 03/2024 में विवेचना के बाद अभियोग पत्र प्रस्तुत करने की जानकारी दी गई है। एसीबी ईओडब्लू ने नोटिस में 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 10.30 बजे विधायक को न्यायालय में उपस्थित रहने को कहा है।

धारा 170 सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी
नोटिस में कहा गया है कि अभियोग पत्र प्रस्तुत करते समय विशेष न्यायालय में उपस्थिति बाध्यकारी होने से विवेचना में सहयोग करते हुए न्यायालय में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। यह नोटिस धारा 170 दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत जारी किया गया है।

Check Also

Bastar Dussehra 2026: CM विष्णुदेव साय को मिला बस्तर दशहरे का न्योता, पारंपरिक पागा पहनाकर किया सम्मान

CM Sai Bastar Dussehra: रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को बस्तर दशहरा में शामिल होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *