Breaking News

Patna Electric Shock: खेत में बिछे नंगे बिजली तार की चपेट में आए 2 मजदूर, मौके पर दर्दनाक मौत

Bihar Crime: राजधानी पटना में कल बुधवार की देर शाम खेत में बिछे नंगे बिजली तार की चेपट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के रामपुर फरीदपुर पंचायत स्थित कोरा गांव की है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

बताया जाता है कि जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए कोरा गांव में खेत के आसपास बिजली के नंगे तार बिछाए गए थे, जहां से कल देर शाम गुजरते समय दो मजदूर इसकी चपेट में आ गए। नंगे तार की चपेट में आने से दोनों मजदूरों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
मृतक मजदूरों की पहचान चिंटु कुमार (19), पिता दीना मोची के रूप में हुई, जो स्थानीय था। वहीं, दूसरे मृतक मजदूर की पहचान नहीं हो सकी। वह बाहरी मजदूर बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 40 साल के करीब बताई जा रही है। मजदूर ग्रीन सिटी में काम करता था। घटना के बाद मृतक मजदूर चिंटु कुमार के परिजनों में कोहराम मच गया। उधर दूसरे मजदूर के पहचान का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

भाकपा माले ने की मुआवजे की मांग
घटना पर भाकपा माले के प्रखंड सचिव गुरुदेव दास ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से दोनों मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा देने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने खेत में बिजली के नंगे तार बिछाने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

Check Also

‘सत्ता आपके पास, लेकिन सड़कें हमारी…’ CJP आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की सरकार को चेतावनी, बेंगलुरु में आज प्रदर्शन

Abhijit Dipke Protest Warning: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *