CG NEWS: गुपचुप खाना पड़ा भारी, 34 लोगों को हुआ फूड पॉइजनिंग…

अकलतरा। छत्तीसगढ़ के अकलतरा क्षेत्र के बरगवां में साप्ताहिक बाजार में गुपचुप खाने से 34 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए. बीमार में ज्यादार बच्चे शामिल हैं. इसमें 2 से 3 बच्चों की तबीयत ज्यादा खराब होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया. सूचना पर सीएमएचओ निरीक्षण करने पहुंचे. जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए. जानकारी के अनुसार अकलतरा ब्लॉक के गांव बरगवां में शनिवार को साप्ताहिक बाजार था. शाम को गांव के लोगों ने गुपचुप खाए, देर शाम व रात में कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. देखते-देखते ही उल्टी व दस्त शुरू हो गई. 23 नवंबर को पता चला कि गांव में दो दर्जन से अधिक लोगों को उल्टी व दस्त हो रही है. फिर पता चला कि सभी एक ही गुपचुप वाले के पास से गुपचुप खाएं हैं.

फूड पॉइजनिंग के कई मरीज सामने आने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जांजगीर-चांपा डॉ. उमेश मरकाम ने बरगवां पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और मरीजों से मुलाकात कर उनकी हालत जानी. 34 मरीज फूड पॉइजनिंग से प्रभावित पाए गए हैं. इनमें से 2 मरीजों की तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा में भर्ती कराया गया है. जबकि बाकी मरीजों का उपचार गांव में ही किया जा रहा है.

निरीक्षण के दौरान डॉ. मरकाम ने मरीजों की जांच प्रक्रिया, उपचार व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता एवं स्टाफ की तैनाती के संबंध में विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने उपस्थित चिकित्सकीय स्टाफ को मरीजों की लगातार निगरानी रखने, समय पर दवा उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने के सत निर्देश दिए. साथ ही फूड पॉइजनिंग की वजहों की जानकारी एकत्र कर रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए

Check Also

Chhattisgarh Foundation Day 2026: स्थापना दिवस पर 41 हस्तियों को मिलेगा सम्मान, तीजन बाई के नाम से पहली बार दिया जाएगा नया पुरस्कार

Chhattisgarh Foundation Day: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर बधाई दी है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *