CG News: कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) सरगुजा की नवीन कार्यसमिति की पहली महत्वपूर्ण बैठक अंबिकापुर स्थित होटल माखन बिहार में आयोजित की गई. बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और व्यापारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.
स्थानीय व्यापारियों के मुद्दाें पर जोर
बैठक में व्यापारियों के हितों की रक्षा, व्यापार जगत के सामने आ रही समस्याओं के समाधान और संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे. इस दौरान स्थानीय व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करने पर जोर दिया गया.
व्यापारियों को संगठन से जोड़ने के लिए बनेगी रणनीति
नवीन कार्यसमिति की बैठक में आगामी दिनों में व्यापारी हित में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों एवं अभियानों की रूपरेखा भी तैयार की गई. संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने तथा अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने को लेकर भी रणनीति तय की गई.
बैठक में किया सक्रियाता से काम करने का आह्वान
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को एकजुट होकर उठाना और उनके हितों की रक्षा करना संगठन की प्राथमिकता है. कैट सरगुजा को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया.
बैठक के दौरान “एकजुट व्यापारी, मजबूत संगठन” के संकल्प के साथ व्यापारी हित में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई. संगठन ने कहा कि कैट सरगुजा भविष्य में भी व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए तत्पर रहेगा.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter