CG News: आज बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह, CM साय भी रहेंगे मौजूद

CG News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आए हैं. शुक्रवार (12 दिसंबर) की रात 9.17 बजे गृहमंत्री रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे. हवाई अड्डे पर गृह मंत्री का स्वागत सीएम विष्णुदेव साय ने किया. रायपुर एयरपोर्ट से होम मिनिस्टर सीधे मेफेयर रिसोर्ट के लिए रवाना हुए.

आज बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे
आज अमित शाह जगदलपुर जाएंगे, जहां वे बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे. गृहमंत्री दोपहर 1.30 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 2.45 बजे वे जगदलपुर पहुंचेंगे. दोपहर 2.45 से 4.45 बजे तक बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे. कार्यक्रम के बाद जगदलपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे.

Check Also

नो फ्लेक्स जोन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव

चलो रे संगी नियम तोड़बो नहीं नहीं चलो रे संगी हॉकी खेलबों है, टैग लाइन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *