CG News: राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां बागनदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास तेज रफ्तार कार और ट्रक में टक्कर हुई. इस सड़क हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई.

कार और ट्रक की टक्कर से 6 युवकों की मौत
जानकारी के अनुसार, इस हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार महाराष्ट्र की है. कार में 7 लोग सवार थे. कार सवार लोग नागपुर से राजनांदगाव की तरफ जा रहे थे. कार चार लेन सड़क पर चल रही थी. कार इतनी स्पीड में थी कि, अचानक ब्रेक मारने पर कार दूसरी तरफ मुड़ गई. दूसरे रास्ते से सामने आ रही ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दिया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं कार चालक गंभीर रुप से घायल है.

Check Also

जगदलपुर के कपड़ा शोरूम की छत पर मिली युवती की लाश, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *