Breaking News

छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में नई नियुक्तियां: 13 जिलों में युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक और एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में नियुक्तियों का दौर लगातार जारी है। पार्टी ने प्रदेश के 13 जिलों के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों की भी घोषणा की गई है।

भाजपा में हाल ही में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की अनुशंसा पर यह नियुक्तियां की गई हैं। जारी सूची के अनुसार, अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए 9 जिलों और अनुसूचित जाति मोर्चा के लिए 5 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

पार्टी का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को और सशक्त करना तथा युवाओं, अल्पसंख्यक समाज और अनुसूचित जाति वर्ग की भागीदारी को बढ़ाना है। नए जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय करने, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावी तैयारियों में अहम भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा ने यह सूची सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक की है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में नई नियुक्तियों को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य मोर्चों और जिलों में भी संगठनात्मक बदलाव और नई नियुक्तियों की घोषणा की जा सकती है।

Check Also

महतारी वंदन योजना में बड़ा खुलासा! बिलासपुर में 542 महिलाएं अपात्र, सरकारी खजाने से गई रकम की अब होगी वसूली

बिलासपुर. महतारी वंदन योजना के तहत सरकारी सहायता लेने वाली महिलाओं की पात्रता की जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *