Breaking News

CG News: महिला ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान ससुराल-मायके वाले आपस में भिड़े, अस्‍पताल में ही चला दिए लात-घूंसे

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवकार अस्पताल में शुक्रवार को उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब इलाज के लिए भर्ती एक महिला को लेकर उसके मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की के साथ मारपीट शुरू हो गई, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

पुलिस ने संभाली स्थिति
मामले की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली और टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया. जानकारी के अनुसार, महिला ने एक दिन पहले घर पर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की थी, जिसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उसका इलाज जारी है.

महिला की हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है. शुक्रवार को डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत गंभीर बताने के बाद ससुराल पक्ष के लोग भड़क गए और अस्पताल में हंगामा करने लगे. इसी दौरान मायके पक्ष भी वहां पहुंच गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता चला गया और हाथापाई तक पहुंच गया.

अस्पताल में बढ़ी सुरक्षा
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में अतिरिक्त बल भी तैनात कर दिया गया, ताकि आगे किसी तरह की अप्रिय घटना न हो.

मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
इस बीच मामले ने नया मोड़ तब लिया, जब मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या का प्रयास मानने से इनकार कर दिया. उनका आरोप है कि महिला के साथ सुनियोजित तरीके से हत्या की कोशिश की गई है, जिसे आत्महत्या का रूप देकर छिपाने की कोशिश की जा रही है.

शिकायत का इंतजार
वहीं, पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Check Also

छत्तीसगढ़ में गहराया बिजली संकट, चार राज्यों से खरीदनी पड़ रही, ग्रामीण इलाकों और औद्योगिक क्षेत्र में बेहिसाब कटौती, प्रबंधन से जुड़े अफसरों की मनमानी से बेहाल हुआ सरप्लस बिजली वाला राज्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली की मांग में भारी बढ़ोतरी के चलते खासकर पीक आवर्स में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *