CG Weather: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मानसून पहुंच चुका है. इससे किसानों के साथ-साथ आम लोगों ने राहत की सांस ली है. इसका असर राज्य के कई जिलों में दिखाई दे रहा है. गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है. प्री-मानसून के बाद मानसून की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से निजात दिलाई है. अगले 6 दिनों तक पूरे प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा. इसका सबसे ज्यादा प्रभाव बस्तर संभाग में देखने को मिलेगा.
पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा?
3 दिन पहले मानसून ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दी थी. मजबूत सिस्टम की वजह अब ये पूरे राज्य में छा चुका है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो जशपुर, रायगढ़, कोंडागांव, जगदलपुर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर में बारिश हुई. वहीं कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई.
बिलासपुर सबसे गर्म, जगदलपुर सबसे ठंडा शहर
- प्रदेश का सबसे गर्म शहर बिलासपुर रहा, जहां बुधवार (24 जून) को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
- वहीं, जगदलपुर राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा. यहां पारा 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
- रायपुर में 37.2 डिग्री, पेंड्रारोड में 36.6 डिग्री, अंबिकापुर में 34.2 डिग्री और दुर्ग में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?
- आगामी दिनों में मौसम में कोई बड़ा देखने को नहीं मिलेगा.
- मौसम विभाग के अनुसार अगले 6 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा.
- IMD के मुताबिक जशपुर, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा में तेज बारिश हो सकती है.
- जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बिलासपुर, गरियाबंद, राजनांदगांव समेत 17 जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter