Delhi Transport Strike: दिल्ली में आज से थम जाएंगे वाहनों के पहिए, 3 दिनों तक हड़ताल का ऐलान, जानें किन मांगों पर अडे़ ड्राइवर

Delhi Transport Strike: देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गाड़ी चलाने वालों के यूनियन ने आज से तीन दिनों तक हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है. टैक्सी ड्राइवरों की मांग है कि बढ़ती तेल की कीमतों को देखते हुए किराए में भी वृद्धि की जाए. कमर्शियल गाड़ी चलाने वालों ने सरकार से मांग की है कि टैक्सी ड्राइवरों के आर्थिक शोषण को रोकने के लिए सख्त नीतियां बनाए. अगर दिल्ली में आज टैक्सी ड्राइवरों ने हड़ताल की तो इसका असर आवागमन में देखने को मिल सकता है.

दो दिन पहले ही कमर्शियल वाहन के ड्राइवरों ने हड़ताल पर जाने की जानकारी दी थी. जिसमें बताया था कि दिल्ली में वाणिज्यिक वाहन चालक 21 से 23 मई तक तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे. ड्राइवरों ने बताया कि मांगें पूरी न होने पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा.

दिल्ली में तीन दिनों तक ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों ने हड़ताल का ऐलान किया है. ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों के अलावा गिग वर्कर्स भी हड़ताल पर रहेंगे. अगर आंकड़ों की बात करें, तो दिल्ली में रजिस्टर्ड 70 हजार टैक्सियां और ऑटो, और छोटे-बड़े ट्रक हैं, जो हड़ताल पर होंगे. इससे फल, सब्जी और रोजमर्रा की आवाजाही पर भी असर देखने को मिल सकता है. टैक्सी यूनियनों ने दिल्ली के एलजी तरणजीत सिंह सिंधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर अपनी मांगो को रखा था.

कम किराए को लेकर विरोध प्रदर्शन
हड़ताल में शामिल टैक्सी ड्राइबर नरेंद्र तिवारी ने बताया, “हालात बहुत खराब हैं क्योंकि किराया बहुत कम हो गया है. रैपिडो 18 से 25 अप्रैल तक 30 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान कर रहा था, जो अब घटकर 15-16 रुपये रह गया है. हम 21 से 23 अप्रैल तक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, तो देखते हैं क्या होता है.”

Check Also

Mayawati Action: आकाश आनंद को BSP से बाहर का रास्ता, ससुर अशोक सिद्धार्थ ने भी राजनीति छोड़ी; UP चुनाव से पहले बड़ा सियासी भूचाल

Ashok Siddharth quits Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *