छत्तीसगढ़ BJP की अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, देखें किसे कौनसी मिली जिम्मेदारी

CG News: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषणा कर दी गई. जहां अनुसूचित जाति मोर्चा में 33 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा में 35 नाम शामिल है.

BJP की अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
बीजेपी ने अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की. प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया गया है. इसमें 33 नाम शामिल हैं. इसमें 6 उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, 6 मंत्री, 1 कोषा अध्यक्ष 2 सह कोषा अध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री और मीडिया प्रभारी के साथ अन्य की नियुक्ति की गई है.

अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का भी ऐलान
इसके अलावा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों के नामों का भी ऐलान किया गया है. इसमें 6 उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, 6 मंत्री, 1 कोषा अध्यक्ष 2 सह कोषा अध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री और मीडिया प्रभारी के साथ 35 अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है. इसमें रजिया खान, गगनदीप सिंह, कमरुद्दीन अंसारी, स्वर्ण सिंह सलूजा, शेख इरफान, सैयद तथिर रजा को उपाध्यक्ष बनाया गया है.

Check Also

CG Ration Card New Rules: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, अब 40 सवालों के जवाब और पूरे परिवार की फोटो जरूरी

Chhattisgarh Ration Card New Rules: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *