पहले मर्डर… फिर आरोपी की मौत! जेल में आधी रात ऐसा क्या हुआ कि थम गई छोटे भाई की सांसें?

बालाघाट। जिला जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध हालत में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। अपने सगे बड़े भाई की हत्या के आरोप में सप्ताह भर पहले जेल भेजे गए ग्राम हट्टा निवासी कृष्ण कुमार सोनी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना ने पूरे मामले को एक नए रहस्य में डाल दिया है। महज 8 दिनों के भीतर सोनी परिवार के दो सगे भाइयों की मौत से जहां एक तरफ परिवार में मामम पसरा है, वहीं दूसरी तरफ मौत की वजहों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

अंधे कत्ल का खुला था राज
रहस्यमयी घटनाक्रम की शुरुआत 15-16 जून की दरमियानी रात हुई थी। जब हट्टा निवासी कुलदीप सोनी की रस्सी से गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में यह मामला एक अंधा कत्ल बना हुआ था लेकिन पुलिस की जांच में चौकाने वाला खुलासा हुआ। कर्ज, पारिवारिक कलह और प्रॉपर्टी विवाद के चलते सगे छोटे भाई कृष्ण कुमार सोनी ने ही इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने 18 जून को आरोपी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।

जेल में अचानक क्या हुआ? आधी रात बिगड़ी तबीयत
हत्या के मामले में अभी जांच चल ही रही थी कि जेल के भीतर एक और मोड़ आ गया। जेल प्रशासन के मुताबिक 23 और 24 जून की दरमियानी रात अचानक कृष्ण कुमार की तबीयत बेहद खराब हो गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 24 जून को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

‘उसे झूठा फंसाया, थाने और जेल में पीटा’ – परिजनों का संगीन आरोप
इस मौत के बाद मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतक के परिजनों ने पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप मढ़ दिए। परिजनों का कहना है कि कृष्ण कुमार को इस हत्या के झूठे मामले में फंसाया गया था। आरोप है कि पुलिस थाने और जेल के अंदर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिसके कारण उसकी जान गई है। इन आरोपों के बाद मामला और ज्यादा गरमा गया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन इस पूरे मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गया है।

Check Also

Smit Machchhar: PM मोदी ने 174 यात्रियों को बचाने वाले कैप्टन से की बात, बोले- ‘आपने हिम्मत नहीं हारी’

sumit machchhar pm modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *