राजा रघुवंशी हत्याकांड: विपिन रघुवंशी ने आरोप लगाने वाली महिला पर उठाए सवाल, कहा- हमें साजिश के तहत फंसाया जा रहा, महिला को भेजेंगे मानहानि का नोटिस

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। इस रेप केस में आरोपी बनाए गए सचिन रघुवंशी के छोटे भाई विपिन रघुवंशी ने अब सामने आकर आरोप लगाने वाली महिला पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। विपिन रघुवंशी ने कहा कि कुछ लोग उन्हें और उनके परिवार को झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही उन लोगों के नाम भी सार्वजनिक करेंगे जो इस साजिश में शामिल हैं।

विपिन ने बताया कि उन्हें यह भी नहीं पता कि उनके भाई सचिन रघुवंशी कब जेल गए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि जो महिला इतने गंभीर आरोप लगा रही है, वह मुंह ढक कर क्यों बोल रही है? अगर उसमें सच्चाई है तो खुलकर सामने आकर बात करे, तभी सच्चाई उजागर हो पाएगी। विपिन ने यह भी कहा कि अगर उस महिला को राजा रघुवंशी की गर्लफ्रेंड का नाम पता है तो उसे सार्वजनिक करें ताकि सभी चीजें साफ हो सकें।

राजा पर इस तरह आरोप लगाकर उसे बदनाम कर रही है तो हम उसे मानहानि का नोटिस भेजेंगे। इधर, शिलांग पुलिस की एसआईटी टीम ने भी विपिन रघुवंशी से पूछताछ की है। टीम ने सोनम रघुवंशी को दिए गए गहनों की फोटो की मांग की, लेकिन अभी तक जब्त किए गए जेवरों की शिनाख्त विपिन से नहीं कराई गई है। विपिन रघुवंशी ने शिलोम जेम्स की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस इस मामले में शिलोम की भूमिका की भी जांच करे।

Check Also

MP Cheetah News: वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बना चीतों का तीसरा घर, CM मोहन यादव ने छोड़े ‘व्योम’ और ‘नीरा’

MP News: मध्‍य प्रदेश के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व को अब दो नए चीते मिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *