CM Mohan Yadav: कोलकाता दौरे पर एमपी के CM मोहन यादव, उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे

Invest in MP: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज कोलकाता दौरे पर रहेंगे. सुबह 9.30 बजे वे भोपाल से कोलकाता के लिए रवाना हुए हैं. दोपहर 12.40 पर मुख्यमंत्री इन्वेस्टर मीट में शामिल होंगे. यहां वे उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे. इस दौरान टेक्सटाइल, वस्त्र एवं परिधान, आईटी, ईएसडीएम, मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग, रिन्यूएबल एनर्जी सहित विभिन्न सेक्टर में संभावित निवेश अवसरों और व्यावसायिक साझेदारी पर विस्तार से चर्चा होगी.

कोलकाता में होने वाले इंटरैक्टिव सेशन में पीएम मित्र पार्क धार मध्‍यप्रदेश की निवेश संभावनाओं को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाएगा. साथ ही निवेश-उपयुक्त परियोजनाओं, इंटीग्रेटेड लैंड बैंक, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर्स, प्लग-एंड-प्ले इन्फ्रास्ट्रक्चर और हाल ही में लागू की गई 18 नई निवेश नीतियों की जानकारी साझा की जाएगी.

कार्यक्रम में इज ऑफ डुईंग बिजनेस के तहत निवेशकों के लिए सुगम वातावरण और राज्य की मजबूत आधारभूत संरचना को भी उजागर किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान “इनफिनिट पॉसिबिलिटीज इन मध्यप्रदेश” फिल्म प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना और निवेश-अनुकूल माहौल को दर्शाया जाएगा. मुख्यमंत्री मोहन यादव शाम 5.30 बजे कोलकाता से भोपाल के लिए रवाना होंगे.

पीएम मित्र पार्क
पीएम मित्र पार्क कुल 2100 करोड़ की लागत के साथ धार जिले के भैंसोला गांव में विकसित किया गया है. यह पार्क Zero Liquid Discharge तकनीक पर बना 20 MLD जल संयंत्र, सौर ऊर्जा आधारित पॉवर प्लांट है. “प्लग एंड प्ले” फैक्ट्री यूनिट्स, और श्रमिकों के लिये आवासीय परिसर जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पार्क है. यह एक टेक्‍सटाइल पार्क है. जिसे करोड़ो के निवेश प्रस्‍ताव मिल चुके हैं. इस पार्क से लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्‍त हुए हैं. इससे मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल और आत्‍मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को गति मिली है.

Check Also

Motihari Crime News: 125 फरार अपराधियों पर 6.54 लाख का इनाम, 7 दिन में सरेंडर नहीं किया तो कुर्क होगी संपत्ति!

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर शिकंजा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *