Video: बिलासपुर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर किया हमला, कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ी, महिला आरक्षक संग की धक्का-मुक्की

Bilaspur: न्यायधानी बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया. पुलिसकर्मियों मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अभी भी करीब आधा दर्जन पुलिस की पकड़ से दूर बताए जा रहे है.

बदमाशों ने पुलिस टीम पर किया हमला
थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम निपानिया में बदमाशों के हंगामे की सूचना पर कानून व्यवस्था दुरुस्त करने बिल्हा थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हुए थे कि अचानक कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए पीपल चौक के पास शराब के नशे में धुत युवकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज की और एक आरक्षक की वर्दी तक फाड़ दी. इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए मारपीट की घटना में महिला आरक्षक सहित थाना प्रभारी अवनीश पासवान के घायल होने की भी जानकारी है.

घटना का वीडियो हुआ वायरल
इस मामले से जुड़े वीडियो भी सामने आए है जिसमें ग्रामीणों के साथ पुलिस की झड़प होती नजर आ रही है. बुधवार को जलेश्वर साहू नामक व्यक्ति शिकायत दर्ज कराने बिल्हा थाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी बेटी का फोन आया कि कुछ युवक शराब के नशे में उनके घर के पास गाली-गलौज कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवनीश पासवान पुलिस टीम के साथ शासकीय वाहन से ग्राम निपानिया के लिए रवाना हुए. मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि स्विफ्ट डिजायर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी थी.

पुलिस ने वाहन और चालक को थाने ले जाने की बात कही, लेकिन चालक ने नशे की हालत में विरोध शुरू कर दिया. कुल मिलाकर पूरा मामला बड़े अधिकारियों तक पहुंच गया है और आगे बड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है.

Check Also

Kanker News: 9 माह की गर्भवती नवविवाहिता की मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने पति-सास पर लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप

पखांजूर। छत्तीसगढ़ के पखांजूर थाना क्षेत्र के PV-39 इंद्रप्रस्थ गांव में 9 माह की गर्भवती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *