उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर सीपी राधाकृष्णन को CM साय ने दी बधाई, आज दुर्ग के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री

CG News: NDA ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है. इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुभकामनाएं दी. वहीं मुख्यमंत्री दुर्ग के दौरे पर रहेंगे.

CM साय ने सीपी राधाकृष्णन को दी बधाई
NDA ने उपराष्ट्रपति पद के लिए सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाये जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुभकामनाएं दी है.

आज दुर्ग के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री
वहीं CM विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे. जहां वे सुपेला में BJP के नए जिला कार्यालय का लोकार्पण करेंगे. दोपहर को सुपेला में नगर पालिका निगम भिलाई में भूमिपूजन/लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान सुपेला निगम के लोगों को सौगात देंगे.

Check Also

Mahadev Satta App Case: ओमान से भारत लाया गया सौरभ चंद्राकर, आज रायपुर की CBI कोर्ट में होगी पेशी

CG Mahadev Satta App Ghotala: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *