Chirag Paswan in Raipur: चुनाव आयोग पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ‘जनता का विश्वास जीतना होगा’

रायपुर। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हुए हैं। वे राजधानी रायपुर के जेल रोड स्थित मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित ROLBOL Youth Conclave 2026 में शामिल होंगे। यह ROLBOL का तीसरा यूथ कॉन्क्लेव है। युवाओं के साथ संवाद के अलावा चिराग पासवान प्रदेश इकाई के साथ पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर भी बैठक करेंगे।

रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारोंसे चर्चा के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने में युवाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग मंचों के माध्यम से युवाओं से संवाद करना बेहद जरूरी है। पार्टी की ओर से ‘यूथ बोले’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

केंद्रीय मंत्री पासवान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अलग-अलग राज्यों में अपना विस्तार करने की दिशा में काम कर रही है। उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी हम चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी चुनावी रणनीति को लेकर पार्टी की राज्य इकाई के साथ आज बैठक होगी।

चुनाव आयोग पर क्या बोले चिराग पासवान?
चुनाव आयोग पर संदेह को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि देश में किसी भी मतदाता को यदि चुनाव आयोग पर संदेह है, तो आयोग को उनका विश्वास जीतना होगा। उन्होंने कहा कि SIR में जितने भी नाम काटे गए हैं, वे आम लोग नहीं थे। अगर आम मतदाता का नाम कटता तो बड़े रूप में आंदोलन होता।

कांग्रेस की चुनाव रद्द करने की मांग पर साधा निशाना
कांग्रेस द्वारा सभी चुनाव रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की मांग पर चिराग पासवान ने कहा कि क्या हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस दोबारा चुनाव कराएगी? क्या राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और जितने भी कांग्रेस के विधायक हैं, वे चुनाव लड़ेंगे? उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम आवाज उठाना है, लेकिन उनकी आवाज कुछ दिनों में खो जाती है। आज SIR आने के बाद EVM का मुद्दा कांग्रेस ने गायब कर दिया।

छत्तीसगढ़ में BJP को समर्थन के सवाल पर क्या बोले चिराग?
छत्तीसगढ़ में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की इकाई स्थापित होने के बाद क्या पार्टी यहां भी बीजेपी को सपोर्ट करेगी, इस सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि समय और परिस्थिति को देखते हुए राज्य इकाई निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में हम इंडिविजुअल कार्य कर रहे हैं।

Check Also

CG Vyapam Exam: राजनांदगांव में आज व्यापम की बड़ी परीक्षा, 62 सेंटरों पर कड़ा पहरा; दो पालियों में एग्जाम

CG Vyapam Exam: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आज व्यापम बड़ी परीक्षा का आयोजन करा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *