‘कानून के साथ मत खेलना, वरना…’, IPL से पहले रायपुर पुलिस की सट्टेबाजों को चेतावनी

CG News: इंडियन प्रीमियर लीग यानि IPL के शूरू होने से पहले रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में क्रिकेट सट्टेबाज फिर एक्टिव होने लगे हैं. ऐसे में रायपुर पुलिस की सट्टेबाजों को सख्त चेतावनी दी है. पुलिस की तरफ से ‘कानून के साथ मत खेलना’, वरना मैच ही नहीं, जेल भी देखनी पड़ेगी…वाला मैसेज भी जारी किया है.

IPL से पहले रायपुर पुलिस की सट्टेबाजों को चेतावनी
रायपुर पुलिस ने IPL शूरू होने के पहले सट्टेबाजों को सख्त चेतावनी दी है. रायपुर पुलिस की तरफ से एक खास संदेश जारी किया गया है. जिसमें लिखा है ‘कानून के साथ मत खेलना’, वरना मैच ही नहीं, जेल भी देखनी पड़ेगी…पुलिस ने क्रिकेट की भाषा में समझाया, और लिखा कि – बेटिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय, ‘चेज’ करने में माहिर है कानून की टीम…फर्जी सट्टा आईडी देने वालों से दूरी बनाने की अपील, नहीं माने तो ‘पार्टनरशिप’ नहीं टिकेगी… सट्टेबाजों के लिए रायपुर पुलिस का साफ संदेश है- सट्टेबाजी छोड़िए, वरना सीधा जेल का रास्ता मिलेगा.

Check Also

“गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई

बात इस साल के बीते फरवरी के एक गजब रात की है। मनोज बाजपेई जो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *