हरदोई में रफ्तार का कहर, दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक मासूम बच्ची समेत तीन लोग…

हरदोई। जिले के शाहाबाद-पिहानी मार्ग पर नौरोजपुर नगरिया के पास दो बाइकों की भीषण टक्कर में एक मासूम बच्ची और एक युवती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों ने बाइक चालक को पीटा
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दूसरी बाइक के चालक को जिम्मेदार मानते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को शाहाबाद सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

छानबीन में जुटी पुलिस
पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि मामे की छानबीन की जा रही है। दोनों पक्ष के लोगों का बयान दर्ज कर लिया गया है। आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

Check Also

अडानी के खिलाफ अमेरिकी केस पर लगा ब्रेक, रिश्वतखोरी के आरोपों से मिली कानूनी राहत

Gautam Adani News: ब‍िजनेसमैन गौतम अडानी को अमेरिका में चल रहे एक केस में बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *