खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में बुधवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। ये झटके रात 9 बजकर 57 मिनट पर लोगों को महसूस हुए, जब अचानक कंपन हुआ। इसका असर करीब 30 सेकंड के आसपास तक रहा हैं। खंडवा कृषि कॉलेज में पदस्थ मौसम वैज्ञानिक ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मात्र कुछ सेकेंड के लिए भूकंप के झटके रिकॉर्ड में दर्ज हुए हैं, जिसका केंद्र खंडवा जिला मुख्यालय से लगभग 66 किलोमीटर दूर अमरावती जिले में है।
अभी तक कहीं भी किसी भी तरह की जान और माल की नानी की सूचना नहीं है। हालांकि जिला प्रशासन का हमला भी सतर्क है। खंडवा जिले के पंधाना में झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई है।मौसम विशेषज्ञ के अनुसार भूकंप का केंद्र 66 किलोमीटर दूर एमपी और महाराष्ट्र की बार्डर पर रहा हैं। खंडवा के पंधाना के ग्राम कोहदड, बोरगांव, रुस्तमपुर सहित आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter