दुर्ग में ED-CBI की बड़ी कार्रवाई, सहेली ज्वेलर्स और IPS अफसर के घर छापा

छत्तीसगढ़ में मनी लॉन्ड्रिंग और ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े हाई-प्रोफाइल मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। दुर्ग स्थित सहेली ज्वेलर्स के कई ठिकानों पर ED-CBI की संयुक्त टीम ने छापेमारी की, जबकि इसी कड़ी में IPS अधिकारी अभिषेक पल्लव के सरकारी आवास पर भी टीम पहुंची।

शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग के तार
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, सहेली ज्वेलर्स पर यह रेड छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई है। टीम ने ज्वेलर्स के कार्यालयों और गोदामों पर छापा मारकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों और लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड जब्त किए हैं। इसके अलावा, संस्थान के संचालक से भी पूछताछ की जा रही है।

IPS अभिषेक पल्लव के घर छापेमारी
इसी कार्रवाई के दौरान, ED की एक टीम IPS अभिषेक पल्लव के निवास पर भी पहुंची। यह छापेमारी महादेव बेटिंग एप से जुड़े आर्थिक लेन-देन और नेटवर्क की जांच के तहत की गई है। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह कदम डिजिटल ट्रांजेक्शन और हवाला नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने के लिए उठाया गया है। इंडिया राइटर की पड़ताल में यह स्पष्ट हुआ कि ईडी-सीबीआई की रेड की खबर का कोई आधिकारिक आधार नहीं है और यह पूरी तरह से एक अफवाह थी।

Check Also

CG Ration Card New Rules: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल, अब 40 सवालों के जवाब और पूरे परिवार की फोटो जरूरी

Chhattisgarh Ration Card New Rules: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *