भोजशाला में HC के फैसले के बाद धार में पहली बकरीद, भारी सुरक्षा के बीच अमन-चैन से मनाया गया त्योहार

MP News: मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में आज बकरीद यानी ईद-अल-अजहा मनाई जा रही है. भोजशाला में हाई कोर्ट के फैसले के बाद धार जिले में ये पहली बकरीद है. शहर की ऐतिहासिक लाट मस्जिद में ईदुल अजहा का पर्व धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. सुबह से ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिद पहुंचे. नमाज के दौरान शहर और देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ की गई. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन और पुलिस भी मौके पर मुस्तैद नजर आई.

एक-दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दी
ईद-अल-अजहा के मौके पर धार की ऐतिहासिक लाट मस्जिद में सुबह विशेष नमाज अदा की गई. नमाज में शहर समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नमाजी शामिल हुए. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. वहीं पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा समेत आला अधिकारियों ने भी मुस्लिम समाज के लोगों को गले मिलकर मुबारकबाद दी.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

शहर काजी ने अपने संदेश में भाईचारे, त्याग और इंसानियत की भावना को मजबूत करने की अपील की. उन्होंने कहा कि ईद-अल-अजहा का पर्व हमें कुर्बानी, सेवा और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है.

इस दौरान मस्जिद परिसर और आसपास पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित किया गया ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

Check Also

12 साल पहले ‘हत्या’ और पति-ससुर समेत 8 लोग जेल! अब वही महिला जिंदा मिली तो खुला बड़ा राज, नहर में मिला शव आखिर किसका था?

Bihar Murder Mystery: बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *