कोहरे ने छीन ली जिंदगी! 7 वाहन आपस में टकराए, 2 लोगों की मौके पर मौत

Agra road accident: जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां आगरा–ग्वालियर मार्ग पर दृश्यता बेहद कम होने के कारण 7 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में 5 ट्रक और 2 कारें शामिल रहीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

2 लोगों की मौके पर मौत
यह पूरा मामला जिले के थाना इरादतनगर क्षेत्र का है। जहां सुबह के तकरीबन 6 बजे के आस-पास घने कोहरे के कारण कुछ मीटर की दूरी पर भी वाहन दिखाई नहीं दे रहा था। जिसके चलते तेज रफ्तार में चल रहे वाहनों के अचानक ब्रेक लगने से रिएक्शन हुआ और कई गाड़ियां आपस में (Agra road accident) भिड़ गई। हादसे में 5 ट्रक और 2 कारें आपस में टकराई गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि विष्णु (निवासी बाद, थाना मलपुरा) और इमरान (निवासी किरावली) की मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनका अस्पताल में इलाज जारी (Agra road accident) है। हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया था। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया।

Check Also

Indore: इंदौर की बेटी ने पैराताइक्वांडो में जीता गोल्‍ड, चौथा स्‍वर्ण जीतकर सपना शर्मा ने रचा इतिहास, दिव्यांगता को बनाया अपनी ताकत

Indore News: मध्य प्रदेश की पैरा ताइक्वांडो खिलाड़ी सपना शर्मा (35) ने एक बार फिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *