Breaking News

पेट्रोल का विकल्प तैयार, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, देशभर में खुलेंगे 5,000 एथेनॉल पंप

Ethanol Pumps: मिडिल ईस्ट जंग की वजह से दुनियाभर में ईंधन की कमी महसूस होने लगी है. लेकिन भारत सरकार ने बड़ा विकल्प ढूंढ निकाला है. पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने के लिए एथेनॉल को तेजी से बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है. इसके लिए सरकार बहुत जल्द देशभर में करीब 5,000 एथेनॉल पंप खोलने की योजना पर काम कर रही है.

देशभर में एथनॉल पंप खोलने के पीछे सरकार का मानना है कि इससे न केवल कच्चे तेल पर खर्च कम होगा बल्कि किसानों को भी अतिरिक्त आय का नया स्रोत मिलेगा. क्योंकि एथनॉल किसानों के उत्पाद गन्ने, मक्का और अन्य अनाजों के तैयार किया जाता है. यह देश के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव माना जा रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यह योजना सफल होती है, तो भारत दुनिया के उन देशों में शामिल हो सकता है, जहां एथेनॉल आधारित परिवहन व्यवस्था बड़े स्तर पर अपनाई जा रही है.

विदेशी तेल पर निर्भरत होगी कम
पिछले कुछ सालों में अगर देखा जाए, तो भारत ने पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण तेजी से बढ़ाया है. सरकार की योजना है इसके आम वाहन चालकों तक आसानी से पहुंचाना है. एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल तो कई जगहों पर उपलब्ध है, लेकिन उच्च मिश्रण वाले एथनॉल की उपलब्धता काफी कम है. अब नई गाड़ियां भी फ्लेक्स फ्यूल के साथ आ रही है, जिसे पेट्रोल और एथेनॉल के साथ आसानी से चलाया जा सकता है. इससे प्रदूषण भी कम होगा और विदेशी तेल पर निर्भरता भी घटेगी.

किसानों को होगा फायदा
इससे सबसे बड़ा फायदा किसानों को भी होगा, क्योंकि एथेनॉल कृषि उत्पादों से ही तैयार किया जाता है. पेट्रोल की तुलना में एथेनॉल अधिक स्वच्छ ईंधन माना जाता है, जिससे कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिल सकती है. यही कारण है कि सरकार पेट्रोल की बजाय एथेनॉल पर फोकस कर रही है.

Check Also

दिल्ली में होटल के बाद अब नोएडा के रिहायशी सोसाइटी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Noida Fire: दिल्ली में होटल के बाद अब नोएडा के एक रिहायशी सोसाइटी के फ्लैट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *