श्रवण कुमार बनीं हरियाणवी सिंगर! एक तरफ सास तो दूसरी तरफ 71 किलो गंगाजल… हरिद्वार से कांवड़ यात्रा पर निकलीं

Kajal Choudhary Kanwar Yatra: पौराणिक कथाओं की एक कथा श्रवण कुमार की आपने जरूर सुना होगा. अगर कभी माता-पिता की सेवा की बात आती है, लोग सीधे श्रवण कुमार के नाम का जिक्र करते हैं. सावन शुरुआत होते ही देशभर में कांवड़ यात्रा शुरू हो जाती है. इसी दौरान एक ऐसी महिला ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिसने अपनी 90 साल की सास को कांवड़ में बिठाकर हरिद्वार से दिल्ली जा रही है. सास को कांवड़ में बिठाकर ले जाते जिसने भी देखा हर कोई उनकी तुलना श्रवण कुमार से करते नजर आ रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के शाहदरा निवासी काजल चौधरी अपने 90 वर्षीय की सास चंद्रिदेवी को कांवड़ में बिठाकर कंधे में रखते हुए हरिद्वार से दिल्ली तक का सफर तय कर रही हैं. उन्होंने यह यात्रा समाज को एक अच्छा संदेश देने के लिए कर रही हैं, ताकि समाज के लोग जागरुक हों और माता-पिता की सेवा के लिए आगे आएं. काजल ने बताया कि यह उनकी दूसरी कांवड़ यात्रा है. पिछले साल भी सास को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से दिल्ली तक का सफर तय किया था.

समाज को संदेश देने का प्रयास
काजल ने इस अनोखी कांवड़ के माध्यम से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. उन्होंने कांवड़ में एक तरफ अपनी सासू मां को तो दूसरी तरफ 71 किलो गंगाजल रखा है. कांवड़ ले जा रही काजल ने बताया कि वह समाज को संदेश देना चाह रही हैं कि सास-ससुर और माता-पिता की ऐसी सेवा करो कि वह हमारे पास से जाएं तो हमें अपना आशीर्वाद देकर जाएं. ऐसी सेवा सभी को अपने माता-पिता की करनी चाहिए.

सीएम योगी से मिलने से जताई इच्छा
इस दौरान काजल ने बताया कि उनकी सास की इच्छा है कि वह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलें और उन्हें कुछ भेंट करना चाहती हैं. काजल ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि मैं बस इतना चाहती हूं कि मेरी मां की इच्छा पूरी जाए.

Check Also

12 साल पहले ‘हत्या’ और पति-ससुर समेत 8 लोग जेल! अब वही महिला जिंदा मिली तो खुला बड़ा राज, नहर में मिला शव आखिर किसका था?

Bihar Murder Mystery: बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *