रायपुर एयरपोर्ट पर मुफ्त किताबें मिलेंगी, डायरेक्टर ने दी जानकारी, जानें क्या रहेगा खास

Chandigarh CEO Becomes Director: छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है. जहां रायपुर एयरपोर्ट में पहली बार फ्लाईब्रेटी शुरु की जा रही है, जहां यात्री मुफ्त किताबें ले सकेंगे. यात्री जिस शहर में उतरेंगे, वहां की लाइब्रेरी में किताब लौटानी होगी. इसी बीच एयरपोर्ट डायरेक्टर योगेश नगाइच का तबादला चंडीगढ़ एयरपोर्ट कर दिया गया है. वहां उन्हें सीईओ बनाया गया है. जाने से पहले उन्होंने एयरपोर्ट के आगामी विकास कार्यों की जानकारी दी.

रायपुर एयरपोर्ट पर मुफ्त किताबें मिलेंगी
पहली बार रायपुर एयरपोर्ट पर फ्लाईब्रेरी की शुरुआत एक अनोखी पहल है. इसके तहत रायपुर से उड़ान भरने वाले यात्री एयरपोर्ट से निःशुल्क किताब ले सकेंगे. इसके बाद यात्री जिस शहर के एयरपोर्ट पर उतरेंगे, वहां की लाइब्रेरी में किताब जमा करानी होगी. यह प्रक्रिया अनिवार्य रखी गई है.

जानें कोन-कौन सी किताबें होंगी
इस लाइब्रेरी में यात्रियों के लिए कई तरह की किताबें उपलब्ध रहेंगी. इसमें हिंदी, अंग्रेजी के साथ अन्य भाषाओं की किताबें शामिल हैं. बच्चों के लिए कॉमिक्स, टूरिस्ट बुक और नॉलेज व साहित्यिक किताबें भी रखी जाएंगी. अभी यह सुविधा देश के चुनिंदा एयरपोर्ट पर ही उपलब्ध है. जल्द ही रायपुर एयरपोर्ट पर भी यह सुविधा शुरु हो जाएगी.

Check Also

अपोलो लापरवाही: अपोलो अस्पताल की कथित लापरवाही पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 7 दिन का अल्टीमेटम

बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में हार्ट मरीज को एयरलिफ्ट करने के दौरान कथित लापरवाही का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *