Breaking News

Video: तमनार में शर्मनाक करतूत, आंदोलन की आड़ में उपद्रवियों ने महिला आरक्षक के फाड़े कपड़े, रो-रोकर करती रही मिन्नतें

Raigarh: रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में JPL कोयला खदान के खिलाफ प्रदर्शन के हिंसा की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई. प्रदर्शन के दौरान एक महिला आरक्षक के साथ मारपीट की गई. प्रदर्शनकारियों ने उसे लगभग आधा किलोमीटर तक दौड़ाया और जब वह खेत में गिर गई, तो उसकी वर्दी फाड़ दी गई, जिससे वह अर्धनग्न हो गई. तमनार में …

Read More »

CG News: झीरम घाटी कांड में नार्को टेस्ट की मांग पड़ी भारी, कांग्रेस ने विकास तिवारी को प्रवक्ता पद से हटाया, थमाया नोटिस

CG News: झीरम घाटी कांड पर बयानबाजी कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी को भारी पड़ गई. उनके बयान पर प्रदेश कांग्रेस ने सख्त कार्रवाई की है और PCC प्रवक्ता विकास तिवारी को पद से हटा दिया गया है. कांग्रेस ने विकास तिवारी को प्रवक्ता पद से हटायादरअसल, विकास तिवारी ने हाल ही में झीरम घाटी नक्सल कांड की जांच के लिए …

Read More »

बीजापुर के CRPF जवान बिप्लव बने करोड़पति, Big B ने डिनर पर बुलाया घर

CG News: कौन बनेगा करोड़पति -17 को दूसरा करोड़पति मिल गया. बस्तर के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में तैनात CRPF इंस्पेक्टर बिप्लव बिस्वास ने 1 करोड़ रुपये का सवाल चंद सेकंड में हल कर इतिहास रच दिया. उनकी तेज समझ और आत्मविश्वास को देखकर न सिर्फ बिग बी बल्कि स्टूडियो में मौजूद दर्शक भी दंग रह गए. रांची निवासी बिप्लव …

Read More »

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले दो दिन कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार, अलर्ट जारी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. जहां मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं. कई जिलों में झमाझम बारिश के आसारमौसम विभाग नें छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में झमाझम …

Read More »

CG News: रोजगार, कौशल और स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम, छत्तीसगढ़ सरकार और सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के बीच एमओयू

CG News: छत्तीसगढ़ में रोजगार, कौशल विकास और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण और सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति रही. साय सरकार और सत्य साईं हेल्थ एंड …

Read More »

Nalagarh Blast: नए साल पर जोरदार धमाके से दहला हिमाचल का नालागढ़, थाने के पास ब्लास्ट से कई इमारतों के टूटे शीशे

Blast in Himachal Pradesh: नए साल को लेकर जहां देशभर में जश्न का माहौल है. इसी बीच हिमाचल प्रदेश में सोलन के नालागढ़ पुलिस स्टेशन के पास धमाका हो गया. धमाके से पुलिस स्टेशन समेत ईसीएचएस, पॉलीक्लिनिक भवन और मार्केट कमेटी की बिल्डिंग के शीशे टूट गए. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और घटना स्थल को …

Read More »

Allegations Of Harassment: सरपंच पर छेड़छाड़ का आरोप, पीड़ित परिवार ने मांगा न्याय

बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सुलौनी से महिला सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है, जहां पीड़िता संगीता साहू ने गांव के सरपंच धनेश साहू पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार 23 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 5 बजे, जब पीड़िता के पति सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने बाहर गए …

Read More »

बिलासपुर रेल जोन में आज से 63 ट्रेनों का टाइम बदला, सफर से पहले नया टाइम-टेबल चेक करें

नए साल की शुरुआत के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेनों की समय-सारणी में बदलाव किया है। 1 जनवरी 2026 से बिलासपुर जोन से होकर चलने वाली कुल 63 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के समय में 5 से 25 मिनट तक का परिवर्तन किया गया है। रेलवे के अनुसार, यह बदलाव गाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने और समय की …

Read More »

जांजगीर में एनीकट निर्माण को मंजूरी, कांकेर में मोबाइल मेडिकल यूनिट रवाना

एनीकट निर्माण:छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विकासखण्ड अंतर्गत कंजीनाल में तागा एनीकट निर्माण कार्य को मंजूरी दी है। इस योजना के लिए 3 करोड़ 30 लाख 23 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। एनीकट बनने से निस्तारी और भू-जल स्तर बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही किसानों को करीब 120 हेक्टेयर क्षेत्र में …

Read More »

नगर निगम में 14 लाख के टैक्स घोटाले पर कार्रवाई, राजस्व निरीक्षक निलंबित

बिलासपुर नगर निगम में टैक्स घोटाले का मामला सामने आया है। नगर निगम के जोन क्रमांक 2 में पदस्थ राजस्व निरीक्षक (आरआई) रामनारायण देवांगन को निलंबित कर दिया गया है। उन पर करीब 14.18 लाख रुपए की टैक्स राशि जमा न करने का गंभीर आरोप है। नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, …

Read More »

नए साल पर मंदिरों में उमड़ी भीड़ : सुबह से श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतारें, दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि के लिए की कामना

रायपुर/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नए साल 2026 के पहले दिन मंदिरों में आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। नए साल की मंगलकामना के लिए सुबह से ही मंदिरों में लोग पहुंच रहे हैं। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी है। वहीं रायपुर के काली माता मंदिर, मां महामाया, मां बंजारी, राम …

Read More »

दो अफ्रीकी देशों ने अमेरिकी नागरिकों की एंट्री पर लगाया बैन, कहा- अपने देश में अमेरिकियों को घुसने नहीं देंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने 39 देशों के नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाई थी। इसके जवाब में दो अफ्रीकी देशों ने अमेरिकी नागरिकों की एंट्री पर बैन लगा दिया है। पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो (Burkina Faso) और माली (Mali) ने अमेरिकी नागरिकों की एंट्री पर बैन लगा दिया है। इन दोनों देशों ने यह …

Read More »

इंदौर में भारत-न्यूजीलैंड वनडे मुकाबला 18 जनवरी को, तीन जनवरी से ऑनलाइन मिलेंगे टिकट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने टिकट बिक्री की प्रक्रिया और दरें घोषित कर दी हैं। टिकटों की ऑनलाइन बिक्री तीन जनवरी से शुरू होगी। सीरीज के पहले दो वनडे मुकाबले 11 जनवरी को बड़ौदा …

Read More »

दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में आजीवन कारावास की सजा बरकरार, हाई कोर्ट ने अपील खारिज की

नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत आजीवन कारावास की सजा पाए आरोपी की अपील को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि पीड़िता से विवाह और संतान होने के आधार पर सजा में राहत नहीं दी जा सकती। मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट की युगलपीठ ने कहा कि भारत …

Read More »

कांकेर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कोतवाली थाना प्रभारी बदले गए

कांकेर जिले में नए पुलिस अधीक्षक के पदभार संभालने के बाद पुलिस विभाग में प्रशासनिक बदलावों का सिलसिला जारी है। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अजाक थाना प्रभारी जितेंद्र साहू को कोतवाली थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभागीय स्तर पर यह …

Read More »