Breaking News

मरीजों को तड़फता छोड़कर भागे अस्पताल के स्टाफ, मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर बोले परिजन

Relatives Blame Hospital Staff: बिहार के मुजफ्फरपुर में आज गुरुवार तड़के एक अस्पताल के आईसीयू (ICU) वार्ड में आग लग गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और करीब 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. इस हादसे में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही खुलकर सामने आई है. हैरानी की बात है कि जब आईसीयू वार्ड में आग लगी तो अस्पताल का स्टाप मरीजों को बचाने की बजाय खुद फरार हो गए. जिसके बाद परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. प्रशासन ने इस हादसे को लेकर अभी 5 मौतों की पुष्टि की है, लेकिन संभावना है कि यह आंकड़ा बढ़ सकता है.

आग लगने की सूचना पाकर सबसे पहले दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया. अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जब मौके पर पहुंचे तो पूरा आईसीयू धुएं के गुबार से भरा रहा. इस दौरान देखा कि अस्पताल का स्टाप मौके से गायब है. परिजन इधर-उधर भटक रहें कि उनके मरीजों को किसी तरह बचाकर बाहर निकाल लिया जाए. अग्निशमन के कर्मचारियों ने करीब 20 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया. अस्पताल स्टाफ के मौके पर नहीं मिलने की वजह से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं.

मरीजों को तड़फता छोड़ भागे स्टाफ
परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गैर-मानवीय होने का आरोप लगाते हुए बताया कि आग लगने के बाद अस्पताल के सभी डॉक्टर और कर्मचारी मरीजों को तड़फता छोड़कर फरार हो गए. जिसकी वजह से आईसीयू में भर्ती मरीजों की जान चली गई. इसके साथ ही परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के प्रशासन ने मृत मरीजों को शव तक मुहैया नहीं कराया. अगर समय पर दमकलकर्मी पहुंचकर खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर बाहर नहीं निकालते तो इस हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता था.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
फिलहाल, इस घटना ने मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अभी यह क्लियर नहीं हो पाया है कि आग किन वजहों से लगी है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी. हादसे के बाद रेस्क्यू और बचाव कार्य जारी है.

Check Also

Bhopal: ‘भगवान मुझे माफ करना…’, हाथ जोड़कर मांगी माफी, फिर लूटा मंदिर, 10 थानों की पुलिस से छकाने वाल गिरोह पकड़ाया

Bhopal: भोपाल पुलिस एक चोर गैंग को गिरफ्तार किया है जो तीन जिलों के अलग-अलग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *