बिलासपुर में पहले करंट से पति की मौत, फिर सदमे में पत्नी ने दी जान, गांव में पसरा मातम

Husband Dies Wife Suicide: बिलासपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दिन पहले पति की करंट लगने से मौत के बाद सदमे में पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि महिला अपने पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई. इसी कारण पति की मौत के दो दिन बाद उसने भी जान दे दी.

क्या है पूरा मामला?

  • ये पूरा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है. जहां गोपालपुर निवासी रामनारायण केंवट का विवाह करीब 4 साल पहले सुनीता बाई केंवट से हुआ था.
  • रामनारायण खेती-किसानी का काम करता था. 17 मई को वह घर में मोटर पंप चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
  • बताया जा रहा है कि पति की अचानक मौत के बाद सुनीता पूरी तरह टूट गई थी.
  • रिश्तेदारों का कहना है कि वह लगातार गुमसुम रहने लगी थी. किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं कर रही थी.
  • परिवार के लोग उसे संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पति के बिछड़ने का दुख वह सहन नहीं कर पाई.

घर में फंदे पर लटकती मिली लाश

मंगलवार देर रात सभी घर वाले सो रहे थे. इसी दौरान सुनीता ने अपने कमरे में सीलिंग फैन से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली. देर रात घरवालों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. बुधवार सुबह घटना की सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी गई. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Check Also

Korba Tanker Fire: हाईवे पर पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, धू-धूकर जला वाहन

कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *