Breaking News

Hong Kong Fire: हांगकांग के रिहायशी अपार्टमेंट्स में भीषण आग, 44 लोग जिंदा जले, 300 लापता

Hong Kong Fire: हांगकांग के एक आवासीय अपार्टमेंट परिसर में बुधवार की दोपहर भीषण आग लगने से 44 लोगों की मौत हो गई और 300 लोग अभी भी लापता हैं. आग पर काबू पाने और शव को निकालने का काम जारी है. पुलिस के अनुसार, आग रखरखाव कार्य के दौरान इस्तेमाल किए गए असुरक्षित मचान और फोम सामग्री के कारण फैली होगी. फिलहाल, अभी आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है.

हांगकांग, जो दुनिया के एक बड़े फाइनेंसियल हब के रूप में जाना जाता है. वहां की यह करीब 3 दशकों की सबसे भयावह आग मानी जा रही है. आग इतनी भयावह थी कि इसने पूरे हांगकांग को दहला कर रख दिया है. जिस बिल्डिंग में आग लगी है, वहां 2,000 अपार्टमेंट्स हैं और हर बिल्डिंग 32 मंजिला टावर है. इतनी घनी आबादी वाले और सबसे ऊंचे आवासीय परिसर में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई? इसका पता लगाया जा रहा है.

Check Also

डोनाल्ड ट्रंप फिर ईरान के निशाने पर? इजरायल ने खुफिया रिपोर्ट में अमेरिका को दी सतर्क रहने की सलाह

Donald Trump Assassination: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *